 |
|
| |
जींद रैली की झलकियां |
|
| |
June 3, 2012
-केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल राय के प्रतिनिधि ए.के. मिश्रा ने मंच से बताया कि हरियाणा में जितने रेलवे ओवरब्रिज मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में बने हैं उतने पिछले 40-50 वर्षों में भी नहीं बने।
-चिलचिलाती गर्मी के बावजूद लोगों का भारी जनसूमह रैली में उमड़ा। खास बात यह है कि महिलाओं की उपस्थिति भी अच्छी तादात में रही।
-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ठेठ हरियाणवी भाषा में राम-राम कहकर अपना संबोधन शुरू किया।
-मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच से ही लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला को जन्मदिवस की बधाई दी।
-केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लग्नशील कार्यशैली को मंच से ही सलाम किया।
-रैली में गर्मी से निजात मिल सके इसके लिए फुहारा टैक्नालाजी का प्रयोग किया गया।
-मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान जब बूंदा-बांदी शुरू हुई तो मुख्यमंत्री ने कहा वे राहत के लिए बरसात हीं नहीं लेकर आए बल्कि जींद के विकास के लिए नोटो की बरसात भी करेंगे।
-मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनका जींद से खून का रिश्ता है और वे यहां के भांजे हैं इस लिहाज से उनका यहां हक भी बनता है झबला-टोपी लेकर जाउंगा।
-मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक करके जींद के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला तो पंडाल में तालिया थमी ही नहीं।
- रैली में जब जब सीएम का नाम मंच से वक्ताओं ने लिया तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
|
|
| |

|
|
|
|

|
|
|